Monday 28 April 2014

17 Tips for success in life-सफलता के 17 जरूरी मंत्र, जो आपकी लाइफ को पहुंचाएंगे बुलंदियों पर

'हम क्या हैं' ये जानते हैं, लेकिन 'क्या बन सकते हैं' इस बारे में नहीं मालूम होता। - विलियम शेक्सपीयर 
 


23 अप्रैल को विलियम शेक्सपीयर का 450वां जन्मदिवस मनाया गया। पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अंग्रेजी के प्रसिद्ध पोइट, प्लेराइटर और एक्टर थे। उन्हें इंग्लैड के 'नेशनल पोइट' भी कहा जाता है। उन्होंने 38 प्ले, 154 सोनेट और 2 नेरेटिव पोइम्स लिखी हैं। 52 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हुआ। ऐसी कोई भाषा नहीं है जिसमें उनके प्ले ट्रांसलेट न किए गए हों। 
 
उनके जीवन से कुछ सबक आज लिए गए हैं, जिनसे पाठकों की सोच को नई दिशा मिलेगी। आगे पढ़िए वो सबक...
 
  • सफलता के तीन जरूरी मंत्र। दूसरों से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें। दूसरों से ज्यादा काम यानी ज्यादा मेहनत करें और दूसरों की अपेक्षा कई गुना कम उम्मीद करने से फायदा। 
  • बेवकूफ व्यक्ति खुद को समझदार मानता है, लेकिन एक समझदार आदमी को पता होता है कि वह कब बेवकूफी करता है। 
  • ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुनें, लेकिन बात उन्हीं कुछ लोगों से करें जिनकी सोच आपकी सोच से मिलती है। 
  • जिन लोगों को कुछ नहीं आता है, वे सबसे अधिक शोर मचाते हैं।
  • जब जिंदगी में तकलीफें आती हैं तो वे गुपचुप तरीके से नहीं आती हैं। पूरी तरह हमलावर बनकर आती हैं।  
  • खुद को फायदे पहुंचाने के लिए बुरी नीयत वाले लोग धर्मग्रंथ भी पढऩा शुरू कर देते हैं। 
  • सुनहरा वक्त हमेशा आपके आगे होता है, पीछे नहीं। 
  • अज्ञानी होना भगवान से मिले शाप के बराबर है। ज्ञान वह जरिया है, जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। 
  • हर व्यक्ति को अपने समय का मालिक खुद बनना चाहिए। आप आज समय बर्बाद करेंगे तो कल समय आपको बर्बाद करने लगेगा। 
  • कोई अच्छा बड़ा काम करना है तो सबसे पहले थोड़ा गलत करें।
  • नाम में क्या रखा है। गुलाब को कोई और नाम दे देने से उसकी खुशबू खत्म नहीं हो जाएगी।  
  • एक समझदार पिता को अपने बच्चे की सभी हरकतों का पता रहता है। 
  • खुद से प्रश्न पूछते रहें। आप क्या बनना चाहते हैं और क्या नहीं।
  • बहुत सारी अच्छाइयां होना भी ठीक नहीं होता है। बाद में ये बुराइयां बन जाती हैं। 
  • दुनिया में सबसे बड़ी विरासत अगर है तो वह है ईमानदारी। 
  • किसी से प्रेम मिलने की उम्मीद करना अच्छा है, लेकिन कोई उम्मीद न करें, फिर भी उससे प्रेम करना ज्यादा अच्छा होता है। 
  • किसी काम को एक मिनट देरी से करने से कहीं ज्यादा बेहतर होता है उसे तीन घंटे पहले पूरा कर लेना। 

No comments:

Post a Comment