Monday 5 May 2014

TIPS: लक्ष्य पाना मुश्किल लगे तो प्रयास को बदलें, सफलता मिल जाएगी

'जिंदगी बहुत आसान है, लेकिन इसे हम कठिन बनाने में लगे रहते हैं।" - कन्फ्यूशियस 
 
कन्फ्यूशियस चीन के शिक्षक, संपादक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे 551 ईसा पूर्व में जन्मे थे। मृत्यु 479 ईसा पूर्व में हुई। उनके जीवन से कुछ सबक आज लिए गए हैं, जिनसे पाठकों की सोच को नई दिशा मिलेगी। आगे पढ़िए वो सबक...
 

  • ज्ञान हम तीन तरीके से हासिल कर सकते हैं। पहला-चिंतन से, जो सबसे अच्छा है। दूसरा-औरों से सीखकर, जो सबसे आसान है और तीसरा-अनुभव से, जो सबसे कठिन है। 
  • ऐसे काम को चुनो, जो आपको दिलचस्प लगता हो। इसके बाद जिंदगी में एक दिन भी काम नहीं करना पड़ेगा।
  • जब खुद के घर के दरवाजे पर गंदगी पड़ी हो तो पड़ोसी के घर की छत गंदी होने की शिकायत मत कीजिए। 
  • अगर आप दिल में झांकते हैं और उसमें कुछ भी गलत नहीं नजर आता है तो चिंता किस बात की। भय क्यों? 
  • आपने गलती की और उसमें सुधार नहीं किया तो ही उसे गलती माना जाएगा।
  • जब इस बात का अहसास हो जाए कि कोई लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकेगा तो लक्ष्य को नहीं बदलें। उसे पाने के प्रयासों को ही बदल दें। 
  • अगर भविष्य को सुधारना चाहते हो तो अपने अतीत का आकलन करो। 
  • मौन इंसान का सच्चा दोस्त होता है, जो कभी धोखा नहीं देता है। 
  • जो व्यक्ति सवाल करता है, वह एक मिनट के लिए मूर्ख माना जाएगा, लेकिन सवाल नहीं करता है तो वह पूरी जिंदगी के लिए मूर्ख माना जाएगा। 
  • दोस्तों से धोखा खाने की तुलना में उन पर भरोसा नहीं करना ज्यादा शर्मनाक है। 
  • दुनिया को सुधारने के लिए पहले राष्ट्र को सुधारना होगा। राष्ट्र को सुधारने के लिए पहले परिवार को सुधारना होगा। परिवार को सुधारने के लिए पहले खुद की जिंदगी को सुधारना होगा और इसकी शुरुआत दिल से होती है। 
  • शिक्षा से आत्मविश्वास पैदा होता है। आत्मविश्वास से आशा जगती है और आशा से सुकून मिलता है। 
  • सबसे अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी है कि वह कम से कम बोले और मेहनत करने में सबसे आगे रहे। 

No comments:

Post a Comment